बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के “हर मंदिर पेड़ लगाओ, हरियाली पाओ” अभियान के तहत रविवार को सिरासोल रोड स्थित देववाणी मंदिर परिसर में वेलपाती, समी, केला, तुलसी और अमरुद के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर ट्री मैन प्रशान्त जैन ने कहा कि पेड़-पौधों को पूजने वाला देश आज वन क्षेत्र की कमी से जूझ रहा है। पर्यावरण संकट को दूर करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है।
नगर प्रभारी केशव वार्ष्णेय ने बताया कि इस वर्ष नगर के सभी मंदिर परिसरों में पौधारोपण किया जाएगा, जिससे हरियाली के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम में अर्चित वार्ष्णेय, संदीप मिश्रा, अनुज वार्ष्णेय, देव ठाकुर, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, कवि विष्णु असावा सहित कई लोग मौजूद रहे।


























