बिल्सी (बदायूं)। नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शनिवार को एक विचारोत्तेजक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था—“क्या भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार संभव है?” कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और दोनों पक्षों में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

छात्रों ने शांति, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए संबंधों में सुधार की संभावना जताई, वहीं विपक्ष में बोलने वाले विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक घटनाओं, सीमा विवाद और आतंकी गतिविधियों के उदाहरणों के माध्यम से अविश्वास और तनाव की ओर इशारा किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक केशव शर्मा द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में स्कूल के अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा और शिक्षिका पूनम चौहान शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की विषय की समझ और तर्कों की स्पष्टता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रथम स्थान – निर्भय पाराशरी (कक्षा 8)
  • द्वितीय स्थान – तमन्ना राठौर (कक्षा 7)
  • तृतीय स्थान – आरुषि शाक्य (कक्षा 7)

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि, “छात्रों को वैश्विक मुद्दों की जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे भावी जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”

विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि, “ऐसे मंच छात्रों को न केवल सोचने बल्कि खुलकर अभिव्यक्ति देने का अवसर भी प्रदान करते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।” प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में ये शिक्षक-शिक्षिकाएं रहीं उपस्थित:
परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, आर. डी. शर्मा, अंकित राठौर, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, अंशु वार्ष्णेय, विश्व दीपक शर्मा (पीटीआई), रवीना (पीटीआई), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, रश्मि शर्मा, सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here