




बिल्सी (UP केसरी 24): नगर के प्रतिष्ठित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बुधवार को वार्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्थ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चंदौसी के डायरेक्टर डॉ. वीरेश कुमार सिंह द्वारा रिबन काटकर की गई।
समर कैंप का आयोजन 21 मई से 30 मई तक किया जा रहा है, जिसमें स्पोर्ट्स, एडवेंचर, डांस, स्केटिंग, मेंहदी, घुड़सवारी, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, करियर काउंसलिंग, ताइक्वांडो, योगा-मेडिटेशन, क्रिकेट और बैडमिंटन जैसी कई रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियां शामिल की गई हैं। कक्षा 1 से 8 तक के छात्र इस कैंप में भाग ले रहे हैं।
कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों ने घुड़सवारी और एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लिया। स्कूल के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने बताया कि यह कैंप बच्चों को सीखने, आत्मनिर्भर बनने और नए कौशल विकसित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए एक सुरक्षित, रोचक और समृद्ध वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
प्रधानाचार्या रविंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी रचनात्मकता भी उभरकर सामने आए।
इस अवसर पर समन्वयक परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित शिक्षकों और स्टाफ के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें रूबी मौर्य, आर.डी. शर्मा, अंकित राठौर, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, राधिका माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा (पीटीआई), रवीना (पीटीआई), अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, अजय सोलंकी, अमन सिंह, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ्शीन सिद्दीकी, रंजना राठौर, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया पटेल, निशा सलमानी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव, तनुष्का माहेश्वरी, शालिनी शर्मा और प्रिंस परमार शामिल रहे।विद्यालय प्रबंधन ने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


























