बिल्सी (बदायूं)। गिरिराज जी सेवा समिति, बिल्सी का एक श्रद्धालु जत्था गुरुवार को बरसाना और गोवर्धन परिक्रमा के लिए श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। समिति की यह धार्मिक यात्रा हर माह के अंतिम वृहस्पतिवार को आयोजित की जाती है।
जत्था आज दोपहर बिल्सी से रवाना होकर शाम के समय बरसाना पहुंचा, जहां सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक राधारानी के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के उपरांत सभी श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के लिए आगे बढ़े।
समिति की ओर से बताया गया कि गोवर्धन परिक्रमा के पश्चात जत्था शुक्रवार सुबह तक वापस बिल्सी पहुंचेगा। यह धार्मिक यात्रा समिति द्वारा निरंतर आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु उत्साह और भक्ति के साथ सहभागिता करते हैं।
इस अवसर पर समिति सदस्य निशांत माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, नवल माहेश्वरी, चेतन माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, अनुज सोमानी, ईलू शर्मा सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।
गिरिराज जी सेवा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा लोगों में धार्मिक आस्था के संचार और आध्यात्मिक अनुभवों को साझा करने का माध्यम बनती जा रही है।


























