
बदायूं। विकास खंड सालारपुर के तहत ग्राम पंचायतों में चल रहे गौवंश संरक्षण प्रयासों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 560 क्विंटल भूसा दान के रूप में गौशालाओं के लिए उपलब्ध कराया गया। इस पुनीत कार्य के पीछे ग्राम विकास अधिकारी कृपाल सिंह की मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें मा. विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा सार्वजनिक रूप से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
ग्राम करतोली, सादुल्लापुर भित्तारा, बिछुरैया, मलिकपुर, मुल्लापुर, फरीदपुर नौसाना, घटबेहटी, नरखेड़ा, लाहीफरीदपुर और ढकिया के ग्राम प्रधानों ने मिलकर यह भूसा दान किया। सभी ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर मा. विधायक ने रवाना किया और कहा कि “गौ सेवा में लगा हर योगदान सराहनीय है और भूसा संकट को दूर करने में यह पहल अनुकरणीय है।”
सचिव कृपाल सिंह को विधायक ने बताया अनुकरणीय अधिकारी
खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि यह संपूर्ण आयोजन और ग्राम प्रधानों से समन्वय ग्राम विकास अधिकारी कृपाल सिंह के अथक प्रयासों से संभव हो सका। उन्होंने भूसा दान के लिए गांव-गांव जाकर जनप्रतिनिधियों से संवाद किया, प्रेरित किया और व्यवस्था बनाई। इस पर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने न केवल उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की, बल्कि मंच पर माल्यार्पण कर उन्हें “कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का उदाहरण” बताया।
और भी मिलेगा दान, प्रधानों ने दिया 750 क्विंटल का आश्वासन
मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों ने मा. विधायक की अपील पर अतिरिक्त 750 क्विंटल भूसा दान करने का वादा किया, जो आने वाले दिनों में गौशालाओं तक पहुंचाया जाएगा। विधायक ने कहा कि “इस प्रकार का योगदान केवल योजनाओं से नहीं, जमीनी कर्मचारियों की ईमानदारी और समर्पण से ही संभव होता है।”
उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विचित्रा देवी, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव भुईयार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,


























