होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली और बदायूं के चार शातिर अपराधी...

बिल्सी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली और बदायूं के चार शातिर अपराधी हथियारों और चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

बिल्सी (बदायूं), 25 मई 2025 जनपद बदायूं की बिल्सी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार अंतरराज्यीय शातिर अपराधियों को हथियारों, नकदी, चोरी का सामान और अवैध कार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस ने आज दिनांक 25 मई को दोपहर 1:46 बजे, मुखबिर की सूचना पर वरनी ढकपुरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार HR 38 AD 2697 को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वाहन सवार कार को लेकर बरनी रोड की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बरनी रोड पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:

  1. राहुल पुत्र सुशील कुमार गुप्ता, निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, शाहदरा, दिल्ली (उम्र 35 वर्ष)
  2. नफीस पुत्र वसीर अहमद, निवासी त्रिलोकपुरी, थाना फेस-1, दिल्ली (उम्र 30 वर्ष)
  3. अब्दुल वहीद पुत्र अब्दुला, निवासी राजीव नगर, मढोली, थाना हर्ष विहार, पूर्वी दिल्ली (उम्र 36 वर्ष)
  4. रवि पुत्र रामप्रसाद, निवासी गदरपुरा, थाना बिसौली, बदायूं (उम्र 30 वर्ष)

अभियुक्तों से बरामदगी

  • 02 तमंचे (315 बोर)
  • 01 तमंचा (12 बोर)
  • 02 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस
  • 15,000 रुपये नगद
  • 01 सोने की अंगूठी
  • 01 जोड़ी चांदी की पाजेब
  • 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • चोरी के उपकरण
  • कार मारुति एस्पैसो (HR 38 AD 2697) – सीज की गई

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज:

  • मु.अ.सं. 175/2025 धारा 305/331(4)/317(2) BNS
  • मु.अ.सं. 180/2025 धारा 109 BNS व 3/25(1-B) A ACT
  • कार को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास:

  • अब्दुल वहीद पर पहले से 7 संगीन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें NDPS और फर्जी दस्तावेज से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।
  • रवि पर 6 पुराने मुकदमे हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट शामिल है।
  • दिल्ली निवासी राहुल और नफीस के भी आपराधिक इतिहास की जानकारी दिल्ली पुलिस से मांगी जा रही है।

गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार,
  • अपराध निरीक्षक श्री विनोद कुमार,
  • उपनिरीक्षक राममेहर सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहित नैन,
  • स्वाट टीम प्रभारी राजेश कौशिक,
  • एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित कुल 12 पुलिसकर्मी।

पुलिस का खुलासा:

पूछताछ में अभियुक्त रवि ने बताया कि वह बंद मकानों की रेकी करता है, फिर गिरोह मिलकर रात में चोरी करता है। यह उनका नियमित पेशा बन चुका है और इसी से वे जीवन यापन करते हैं।

बिल्सी पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और जनता में सुरक्षा का विश्वास और गहरा हुआ है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here