होम राज्य उत्तर प्रदेश हनुमान जन्मोत्सव पर दुर्गा मंदिर में भक्ति का सैलाब, सुंदरकांड और भंडारे...

हनुमान जन्मोत्सव पर दुर्गा मंदिर में भक्ति का सैलाब, सुंदरकांड और भंडारे से गूंजा वातावरण

बदायूं। शहर के बरेली-मथुरा रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास श्री दुर्गा माता मंदिर (मठिया) में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के स्वर गूंजने लगे, जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

मंदिर समिति के सचिव पुनीत कश्यप ने बताया कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व हनुमान जी के जन्म दिवस के रूप में श्रद्धा से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में इसी दिन माता अंजनी की कोख से सूर्योदय के समय हनुमान जी का जन्म हुआ था।

समिति अध्यक्ष विनय कश्यप ने बताया कि इस वर्ष पंचांग के अनुसार शनिवार को यह पर्व मनाया गया, जिसमें हनुमान पूजा, आराधना और सुंदरकांड का विशेष महत्व रहा। मंदिर को सजाया गया और हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम के आयोजन में तेजपाल कश्यप, बसंत पटवा, योगेंद्र सागर, हिमांशु कश्यप, विशाल बैश्य, मुनीष कुमार, अभिषेक कश्यप, चेतन कश्यप, विक्की देवल, वैभव पाराशरी, पन्नी चौहान, मैकू लाल कश्यप, शंकर लाल, अरविंद दिवाकर, पूर्व सभासद पुष्पा देवी कश्यप, छाया कश्यप, मीरा देवी, अनिल कश्यप सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here