होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: महेश नवमी समिति के अध्यक्ष बने नीलकमल माहेश्वरी

बिल्सी: महेश नवमी समिति के अध्यक्ष बने नीलकमल माहेश्वरी

बिल्सी: नगर में महेश स्वामी समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक विस्तार और आगामी महेश नवमी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नीलकमल माहेश्वरी को समिति का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर नीलकमल माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरे समर्पण और निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही, उन्होंने महेश नवमी जैसे धार्मिक पर्व को भव्यता से मनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर समिति के सदस्य अमित माहेश्वरी उर्फ डैनी, आदित्य माहेश्वरी, मुनीष तोषनीवाल, प्रखर माहेश्वरी, बॉबी राठी, सचिन राठी, रवि माहेश्वरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here