होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर चंदौसी में विशाल शोभायात्रा, भक्ति...

श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर चंदौसी में विशाल शोभायात्रा, भक्ति और भव्यता का होगा संगम,

चंदौसी (सम्भल)। आगामी 11 अप्रैल, शुक्रवार को श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन, चंदौसी के तत्वाधान में श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

शोभायात्रा का मार्ग

संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में बैंड-बाजे एवं आकर्षक झांकियाँ शामिल होंगी। शोभायात्रा शाम 4:00 बजे धर्मशाला श्री अक्रूर जी मंदिर, मोहल्ला बारहसैनी से प्रारंभ होगी और ब्रह्म बाजार, फड़िया बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी होते हुए बारहसैनी धर्मशाला पर समाप्त होगी।

यात्रा की तैयारियाँ और आमंत्रण

शोभायात्रा को भव्य बनाने हेतु संगठन के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़, अतरौली, डिबाई, बिल्सी, कासगंज, वजीरगंज, इस्लाम नगर, बहजोई, बिसौली, चंदौसी सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर सजातीय बंधुओं से संपर्क कर शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

शोभायात्रा में सदर विधायक बदायूं महेश चंद्र गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन गुलाब देवी, पालिका चेयरपर्सन चंदौसी लता वार्ष्णेय, पालिका चेयरपर्सन बहजोई राजेश शंकर ‘राजू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके साथ-साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

संगठन के प्रमुख पदाधिकारी

इस भव्य आयोजन में श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन, चंदौसी के विभिन्न पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:

  • अध्यक्ष: अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’
  • उपाध्यक्ष: मंयक वार्ष्णेय ‘चिंकल’
  • मंत्री: निशंक वार्ष्णेय ‘निक्कू’
  • कोषाध्यक्ष: लकी वार्ष्णेय
  • उपमंत्री: चिराग ‘फैंसी’
  • मीडिया प्रभारी: लवित वार्ष्णेय
  • प्रचार मंत्री: अभिनव वार्ष्णेय, तुषार वार्ष्णेय
  • संगठन मंत्री: लकी वार्ष्णेय (तनुज)
  • आय-व्यय निरीक्षक: पराग वार्ष्णेय
  • विधि सलाहकार: एड. शिवांशु वार्ष्णेय, एड. मनीष नारायण

समाज को एकता और भक्ति से जोड़ने का प्रयास

शोभायात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है। इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और परंपराओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन ने सभी नागरिकों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इसे भव्य बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here