

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार रात जारी सूची में बदायूं, अयोध्या, चंदौली, इटावा, कन्नौज और अमेठी जैसे छह जिलों के डीएम बदले गए हैं।
बदायूं जिले में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
इसी तरह अयोध्या, चंदौली, कन्नौज, इटावा और अमेठी में भी जिलाधिकारी बदले गए हैं।
- अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को हटाकर चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे को वहां की कमान सौंपी गई है।
- चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
- शुभ्रांत कुमार शुक्ला इटावा से कन्नौज भेजे गए हैं, जबकि आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया डीएम नियुक्त किया गया है।
- अमेठी की डीएम निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है और संजय चौहान को अमेठी का नया डीएम बनाया गया है।
इसके अलावा राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव, शिपू गिरी को सहारनपुर नगर निगम का नगर आयुक्त और महेंद्र वर्मा को रेरा का सचिव नियुक्त किया गया है।
योगी सरकार में लगातार चल रहे तबादलों के इस क्रम से जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में नए सिरे से गति आने की संभावना जताई जा रही है।