सरकार से पाक अधिकृत कश्मीर वापस लेने की मांग,के साथ लगा लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे,

बिल्सी (बदायूं)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए 28 निर्दोष हिंदुओं की बर्बर हत्या की घटना से आक्रोशित हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम एक जोरदार कैंडल मार्च निकाला और अटल चौक पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को कठोर सबक सिखाते हुए पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को वापस लिया जाए।
यह कैंडल मार्च शाम 6 बजे प्रेम मार्केट स्थित बदायूं स्टैंड से शुरू होकर देववाणी चौराहा, बालाजी तिराहा होते हुए अटल चौक तक पहुंचा। अटल चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू वाहिनी के नगर अध्यक्ष टिंकू गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि “भारत सरकार को अब निर्णायक कदम उठाना चाहिए। पाकिस्तान की सरजमीं पर पलने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए भारत को पाक अधिकृत कश्मीर को हर हाल में वापस लेना चाहिए।”
इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे जिनमें हरिओम, मेहुल, रवि पंडित, सनी, सागर, अर्पित गुप्ता, राजू प्रजापति, अभिषेक ठाकुर, अनुराग तोमर समेत सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी रही।
पूरा अटल चौक देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी मार्च का समर्थन करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त नीति बनाई जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।


























