होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में माहौर वैश्य महासभा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई...

बदायूं में माहौर वैश्य महासभा की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

बदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक मधुबन कॉलोनी स्थित पारस गुप्ता (पुत्र श्री राजीव गुप्ता) के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज और संगठन को गतिशील बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का संचालन डॉ. जयप्रकाश गुप्ता व श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता के संरक्षण में किया गया। इसमें संगठन के विभिन्न पदों पर नए दायित्व सौंपे गए, जिसमें एडवोकेट अजय के. गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष, श्री राजीव गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री संजीव गुप्ता (प्रकाश स्वीट्स) को प्रदेश उपाध्यक्ष, एडवोकेट अरविंद कुमार गुप्ता को प्रदेश महामंत्री, एडवोकेट संतोष मोहन गुप्ता को प्रदेश मंत्री, श्री शिवनारायण गुप्ता को कोषाध्यक्ष और डॉ. संजीव गुप्ता को प्रभारी विवाह प्रकोष्ठ के रूप में नामित किया गया।

संगठन के सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही, संगठन विस्तार की दिशा में शीघ्र ही नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here