होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: तहसील मार्ग बना मुसीबत, धीमी गति से निर्माण कार्य पर फूटा...

बिल्सी: तहसील मार्ग बना मुसीबत, धीमी गति से निर्माण कार्य पर फूटा जनता का गुस्सा

बिल्सी। तहसील मुख्यालय को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चलने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन में आ रही दिक्कतों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि 2 मार्च को थाना मोड़ से तहसील मुख्यालय तक की सड़क को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जेसीबी मशीन से उखड़वा दिया था, जिसके बाद से यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस उबड़-खाबड़ सड़क के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। सड़क की खराब स्थिति के चलते कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से सरकारी कार्यालयों और तहसील से जुड़े कार्यों के लिए आने-जाने वालों को भारी असुविधा हो रही है। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने बताया कि प्रस्तावित सड़क का निर्माण तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण सीसी (कांक्रीट) से किया जाएगा, जिससे यह अधिक टिकाऊ और बेहतर होगी।

फिलहाल, नगरवासियों को इस कार्य की गति तेज करने की उम्मीद है ताकि जल्द से जल्द इस मार्ग पर सुगम यातायात बहाल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here