होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में होली और रमजान को लेकर नगर पालिका ने किए विशेष...

बिल्सी में होली और रमजान को लेकर नगर पालिका ने किए विशेष प्रबंध

बिल्सी। आगामी होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि 14 मार्च, शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक साथ होने के कारण सफाई और पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर पानी के टैंकर भी लगाए जाएंगे।

नगर पालिका प्रशासन ने सफाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 7599271299 जारी किया है, जिससे नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सभी नागरिक स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में त्योहारों का आनंद उठा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here