बदायूं। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं संबंधित ब्राह्मण संगठनों की बैठक आज भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कौशलनंद उर्फ लालन पांडे एवं जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने की। बैठक में 19 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करने पर सहमति बनी।
समारोह का आयोजन शाम 5 बजे
समिति महामंत्री अजय मिश्र एवं मंडल महामंत्री आयुष भारद्वाज ने बताया कि होली मिलन समारोह 19 मार्च, बुधवार को शाम 5 बजे भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में होगा।
प्रदेश मंत्री राहुल चौबे एवं संरक्षक राम बहादुर पांडेय ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें नत्थू लाल पाराशरी, द्विजेंद्र नाथ उपाध्याय, अमित पाठक, संजीव शर्मा, विपिन शर्मा, सुमित मिश्रा, विवेक शर्मा, नकुल भारद्वाज, विनय चतुर्वेदी, एडवोकेट सुभाष शर्मा, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, आर.के. उपाध्याय, अशोक गोड, रचना शंखधार, गिरीश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


























