होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं:राजीव गुप्ता के लगातार तीसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में...

बदायूं:राजीव गुप्ता के लगातार तीसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक से आवास पर जाकर लिया आशीर्वाद,

बदायूं से प्रदीप कुमार शर्मा बिल्सी से ललित वार्ष्णेय

बदायूं/बिल्सी। भारतीय जनता पार्टी ने राजीव गुप्ता को लगातार तीसरी बार बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई

पहली फूल-माला पप्पू भैया ने पहनाई, प्रेम स्वरूप पाठक से लिया आशीर्वाद

घोषणा होते ही पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ‘पप्पू भैया’ ने राजीव गुप्ता को पहली फूल-माला पहनाई। इसके बाद श्री गुप्ता ने सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

राजीव गुप्ता को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में बिल्सी मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर जश्न मनाया

  • मुख्य बाजार स्थित सूरज हलवाई की दुकान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। दुकान संचालक राहुल शर्मा ने लड्डू वितरित कर खुशी मनाई
  • कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जश्न का माहौल बनाया
  • नगर इकाई के दर्जनों कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी इस उत्सव में शामिल हुए।

समर्थकों ने गुप्ता को दी बधाई

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद समर्थकों ने राजीव गुप्ता का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा संगठन के लिए लगातार समर्पित रहने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता बताया।

इस मौके पर नगर इकाई के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने गुप्ता को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here