बिसौली : सड़क हादसे में तीन युवा कारोबारी की दर्दनाक मौत
- नगर में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, हर आंख हुईं नम
- गमगीन माहौल में सोत नदी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार




बिसौली, 27 मार्च – मथुरा-वृंदावन में गोवर्धन परिक्रमा और पूजा-अर्चना कर लौट रहे बिसौली के तीन युवा कारोबारियों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगरवासियों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए बाजार बंद रखा और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।
देर शाम जब तीनों मृतकों के शव नगर पहुंचे, तो पूरा बिसौली गमगीन हो गया। हर गली, हर मोहल्ले में मातम पसरा था। नगर के प्रमुख व्यापारी और समाजसेवी भारी संख्या में मौजूद रहे। सोत नदी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में तीनों युवकों की अंत्येष्टि कर दी गई।
रात्रि 12 बजे हुआ हादसा, दो युवक घायल
यह दर्दनाक हादसा बीती रात लगभग 12 बजे इगलास थाना क्षेत्र में मथुरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ, जब बिसौली के पांच युवा कारोबारी अपने निजी वाहन से घर लौट रहे थे। अचानक एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सचिन वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय और मोहित वार्ष्णेय की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शशिकांत वार्ष्णेय और अंशुल गुप्ता का फरीदाबाद के एक अस्पताल में इलाज जारी है।
एक साथ निकली तीनों की अर्थी, रो पड़ा पूरा नगर तीनों युवा कारोबारियों की अंतिम यात्रा आज शाम जैसे ही एक साथ निकली, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। हर गली, हर चौराहा गमगीन माहौल में डूब गया। हजारों की संख्या में लोग नम आंखों से अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल और भी भावुक हो गया। सोत नदी घाट पर तीनों युवाओं का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया।
नगर में पसरा मातम, हर आंख हुई नम
इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही बिसौली में हाहाकार मच गया। वार्ष्णेय समाज और नगर के अन्य संगठनों ने गहरा दुख प्रकट किया। व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
सामाजिक संगठनों और प्रमुख व्यक्तियों ने व्यक्त किया शोक
इस हृदय विदारक घटना पर श्री वार्ष्णेय वैश्य सेवा संगठन फरीदाबाद, बिसौली एवं बिल्सी के समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
शोक प्रकट करने वालों में प्रमुख रूप से –
डॉ. बी. कुमार वार्ष्णेय (प्रदेश अध्यक्ष, वार्ष्णेय सेवा संगठन) महेश चंद्र वार्ष्णेय (बाजना, मथुरा) गिरीश गुप्ता (बाजना, मथुरा) डॉ. दीपेंद्र वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, ऋषभ वार्ष्णेय डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, ज्ञानेश वार्ष्णेय (बिल्सी) वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय डॉ राजा बाबू वार्ष्णेय, डॉ उमेन्द्र गुप्ता अनुज वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, डॉ. राजा बाबू वार्ष्णेय प्रवीन वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय पंकज वार्ष्णेय, शुभांशु वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय सुरेश वार्ष्णेय सहित वार्ष्णेय समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
पुलिस कर रही जांच, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
इगलास थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके।
इस दुर्घटना ने पूरे बिसौली को गहरे शोक में डुबो दिया है। नगरवासी मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।


























