होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: होली के दिन तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों को मारी...

बिल्सी: होली के दिन तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

बिल्सी। इस्लामनगर मार्ग पर ग्राम पिंडोल के निकट कल शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

हादसे में घायल हुए ग्राम सिरतोल निवासी दिव्यांशु, आर्यन और योगेश एक बाइक से होली मिलने जा रहे थे, जबकि ग्राम खितौरा निवासी अंकित अपनी बाइक से बिल्सी आ रहा था। शाम करीब 5:00 बजे इस्लामनगर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बदायूं जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। इस दुर्घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here