बदायूं: उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार माथुर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके चयन पर संगठन के सदस्यों में हर्ष की लहर है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक विक्रम, मंत्री प्रदीप कुमार, उपमंत्री वृक्षपाल, संगठन मंत्री, आय-व्यय निरीक्षक रामेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संघ की एकता व मजबूती पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सक्सेना, मंडल मंत्री नारायण दास मिश्रा और सतपाल राना ने भी नवचयनित पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास जताया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार माथुर ने संगठन की वित्तीय पारदर्शिता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ हमेशा राजस्व निरीक्षकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा।

























