बिल्सी। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) के तहत बनाई जा रही सीसी रोड को अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़ने के मामले में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सहायक अभियंता रोहन सिंह ने बिल्सी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने देर शाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
100 मीटर तक सड़क को उखाड़ा गया
सहायक अभियंता ने तहरीर में बताया कि बिल्सी-बादशाहपुर मार्ग पर आबादी वाले क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा सीसी डालने से पहले G3 द्वारा लेवलिंग कोट का कार्य कराया गया था। लेकिन 6-7 मार्च की रात को अज्ञात लोगों ने न केवल लेवलिंग कोट, बल्कि सड़क की पुरानी सतह को भी करीब 100 मीटर तक उखाड़ दिया।
सरकारी निर्माण कार्य में बाधा
इस हरकत से सरकारी निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

























