
बिल्सी। बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मंगलवार को छात्रों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े रोचक मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।
इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, जल संरक्षण और नवीनतम तकनीकों पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया और उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता ने सभी को प्रभावित किया।
विजेता छात्र एवं उनके मॉडल
- कक्षा 8: कालीओडोस्कोप (विष्णुकांत उपाध्याय)
- कक्षा 7: पर्यावरण की सतह (कनक उपाध्याय, तान्या माहेश्वरी)
- कक्षा 6: विंडमिल (अक्ष सिंह)
- कक्षा 5: चंद्रयान (समर्थ मौर्य)
- कक्षा 4: एसिड मॉडल (रूपेश, माधव, संजय, अर्शियान)
- कक्षा 3: वाटर फिल्टरेशन (बॉबी, मनीष, आरव)
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए आवश्यक है। एमडी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर अकादमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, और विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।


























