होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: राजस्व टीम से मारपीट का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

बिल्सी: राजस्व टीम से मारपीट का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार

बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर टांडा में बकाया वसूली के दौरान राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि 22 फरवरी को तहसील की टीम एक बाकायेदार के घर बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। आरोपी पर साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की धनराशि बकाया थी। इसी दौरान टीम के साथ मारपीट की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया था, जिनमें से दो आरोपी – नत्थू लाल और सुदीप कुमार – को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here