होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में महाशिवरात्रि उत्सव की धूम, बाबा महाकाल की शाही हल्दी और...

बिल्सी में महाशिवरात्रि उत्सव की धूम, बाबा महाकाल की शाही हल्दी और भव्य श्रृंगार का कार्यक्रम संपन्न,

बिल्सी। नगर में महाशिवरात्रि से पहले श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बीती शाम धार्मिक संगठनों द्वारा कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बाबा महाकाल की शाही हल्दी और श्रृंगार की रस्म ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अटल चौक पर धूमधाम से हुआ शाही हल्दी और श्रृंगार समारोह

नगर के अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा बाबा महाकाल की शाही बारात से पूर्व शाही हल्दी एवं श्रृंगार का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने पूरे विधि-विधान से बाबा महाकाल और माता पार्वती के स्वरूपों पर हल्दी की रस्म अदा की। इसके बाद बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

इस आयोजन में भट्टा कारोबारी रजनीकांत अग्रवाल, एडवोकेट अभिषेक आनंद एवं अनुज असावा ने विशेष सहयोग किया। मौके पर समिति के प्रमुख सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, अजीत वार्ष्णेय, जीतू परमानंद वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं, नगर के वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, चारु वार्ष्णेय, कैलाशी तनुश्री वार्ष्णेय, अन्नपूर्णा वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय, करुणा वार्ष्णेय, रेनू चंद्रा, आशा वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय, एकता माहेश्वरी, नीरू माहेश्वरी, लक्ष्मी गुप्ता, मिथिलेश वार्ष्णेय, मोहिनी सहित अन्य श्रद्धालु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कुटी मंदिर में निर्धन कन्याओं के विवाह से पहले हल्दी की हुई रस्म

वहीं नगर के कुटी मंदिर मे श्री महाकालेश्वर समिति की ओर से दो निर्धन कन्याओं के विवाह से पूर्व हल्दी की रस्म कराई गई। इस अवसर पर समिति की महिला सदस्यों ने कन्याओं को हल्दी लगाई और फिर बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया।

इस आयोजन में समिति के सदस्य मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, रंजन महेश्वरी, लता वार्ष्णेय, उर्मिला वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय सहित कन्याओं के परिजन एवं सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए।

भक्ति और उल्लास से सराबोर नगर

इन धार्मिक आयोजनों के चलते बिल्सी नगर पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। हर ओर श्रद्धालु जय महाकाल के जयकारे लगाते नजर आए। नगरवासी अब महाशिवरात्रि के मुख्य पर्व और बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here