होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बार एसोसिएशन ने किया राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का...

बिल्सी बार एसोसिएशन ने किया राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का भव्य स्वागत,

बिल्सी। बिल्सी बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने बार परिसर में स्वतंत्रता सेनानी लाला गेंदनलाल की स्मृति में नवसृजित कानूनी सहायता केंद्र का उद्घाटन किया

आरटीआई प्रक्रिया को ऑनलाइन अपनाने की अपील

दोपहर 2:00 बजे बार एसोसिएशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए नागरिकों का जागरूक और स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने जानकारी दी कि अब आरटीआई (सूचना का अधिकार) की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है, जिससे नागरिकों को अधिक पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी।

उन्होंने नवसृजित कानूनी सहायता केंद्र में नियमित रूप से विधिक सहायता कक्ष संचालित करने की अपील की

विशिष्ट अतिथि ग्राम न्याय अधिकारी अर्चित वर्मा ने कहा,
“सूचना लोकतंत्र की आत्मा है, और पारदर्शिता बनाए रखने में आरटीआई की अहम भूमिका है। नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।”

गणमान्य अधिवक्ताओं और अतिथियों की सहभागिता

कार्यक्रम में बिसौली तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश भारद्वाज, बिल्सी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सिंह, एडवोकेट हरिश्चंद्र, एडवोकेट विवेक राठी, एडवोकेट ज्ञान सिंह त्यागी सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन युवा एडवोकेट आशीष शर्मा ने किया। इस मौके पर एडवोकेट हेमेंद्र सिंह, महासचिव वागीश महेश्वरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, मनीष असावा, राधाकृष्ण माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, एडवोकेट जुगल किशोर, एडवोकेट देव सिंह, पत्रकार सचिन जौहरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

कार्यक्रम के प्रारंभ में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। समापन पर बार एसोसिएशन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए न्यायिक और कानूनी जागरूकता को बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here