बिल्सी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति किसी भी जन सुविधा केंद्र या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई योजना में हुए ये बदलाव
इस बार योजना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा पहली बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत:
- जिसके पास जमीन है, उसे आवास निर्माण के लिए योजना का लाभ मिलेगा।
- यदि किसी व्यक्ति के पास पहले से मकान है और वह ऊपरी मंजिल पर निर्माण कराना चाहता है, तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकता है।
सीनियर सिटीजन को मिलेगा अतिरिक्त अनुदान
इस योजना में सीनियर सिटीजन के लिए विशेष लाभ जोड़े गए हैं। उन्हें ₹2.5 लाख की सब्सिडी के अलावा ₹30,000 की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
- 1 वर्ष में निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों को सरकार की ओर से ₹10,000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
योग्य लाभार्थी नगर पालिका कार्यालय या जन सुविधा केंद्र पर संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

























