होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: जंगल में मिले बुजुर्ग के शव की हुई शिनाख्त,

बिल्सी: जंगल में मिले बुजुर्ग के शव की हुई शिनाख्त,

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में मिले एक बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान थाना बहजोई क्षेत्र के गांव घडोल निवासी छेदा लाल (60) के रूप में हुई

बुधवार सुबह जंगल में शव मिलने से मचा हड़कंप
बुधवार सुबह गांव के जंगल में एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब स्थानीय लोग शव की पहचान नहीं कर सके, तो पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया

दामाद ने की पहचान, रंजिश से इनकार
बाद में मृतक के दामाद रामचंद्र को जब जानकारी मिली, तो वह थाने पहुंचे और शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि छेदा लाल मंगलवार को उघैती में अपनी ननिहाल जाने के लिए कहकर निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। रामचंद्र ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here