बिल्सी। ब्लॉक अंबियापुर के ग्राम पंचायत बैरमई खुर्द में प्रधान विद्या देवी के निधन के बाद पिछले छह महीने से प्रधान पद रिक्त चल रहा था। इस पद के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर शनिवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
ग्राम बैरमई खुर्द से सोनू और प्रवीण, ग्राम जरावन से नेमीचंद, नितिन और बहुरन लाल ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले कुल छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था।
19 फरवरी को होगा मतदान
एआरओ सुनील कुमार ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव के लिए 19 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
ग्रामवासियों में चुनाव को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और सभी प्रत्याशी अपने समर्थन में प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

























