होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा की बेटी डॉ. प्रिया शर्मा की सफलता...

बिल्सी भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा की बेटी डॉ. प्रिया शर्मा की सफलता पर परिवार में जश्न

बिल्सी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र शर्मा की पुत्री डॉ. प्रिया शर्मा ने बीएससी बीएएमएस में सफलता प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल रहा और शुभचिंतकों ने उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

डॉ. प्रिया शर्मा का आगे पोस्ट ग्रेजुएशन करने का इरादा

साक्षात्कार के दौरान डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीएएमएस की पढ़ाई कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, कासगंज से पूरी की है और अब वह आगे पोस्ट ग्रेजुएशन करने का इरादा रखती हैं

शुभचिंतकों ने दी बधाइयां

बिटिया के डॉक्टर बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है। मां दीपा शर्मा, बहन वंदना शर्मा, प्रेरणा शर्मा, भाई गौरव शर्मा, अक्षय शर्मा ने डॉ. प्रिया की सफलता पर हर्ष जताया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता ठाकुर प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, सभासद प्रखर माहेश्वरी सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर डॉ. प्रिया को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here