मुजरिया। थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सवारी से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बसावनपुर के पास हुआ हादसा
हादसा थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम बसावनपुर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, आज दोपहर सवारी से भरा ऑटो मुजरिया से उझानी की ओर जा रहा था। जब ऑटो ग्राम बसावनपुर के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी।
घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
हादसे में ऑटो चालक इकरार पुत्र इसरार (निवासी सहसवान), कल्लू पुत्र ज्ञानचंद (निवासी बीबीगंज, थाना बिल्सी) तथा शिवानी पत्नी रामबाबू शर्मा (निवासी उझानी) गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऑटो में सवार एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में भर्ती कराया गया है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

























