बिल्सी में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिटी हार्टमैन जूनियर हाई स्कूल की ओर से नगर में भव्य गणतंत्र परेड का आयोजन किया गया। परेड का शुभारंभ आज सुबह 10:00 बजे मोहल्ला नंबर 5 स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम से हुआ। यह परेड नगर के मुख्य मार्गों से होकर विद्यालय परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई। परेड का विभिन्न नगर के बिभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।











नगर के अटल चौक पर परेड का मुख्य आकर्षण तब बढ़ गया जब उपजिलाधिकारी बिल्सी रिपु दमन सिंह ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में डूब गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं श्री बालाजी धाम के महंत पं. मटरूमल शर्मा (महाराज) ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया। उनके साथ समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में संजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी, बाबा, चारु सोमानी, सौरभ सोमानी ‘मिंटू’, स्वतंत्र राठी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, बाबर हुसैन, समाजसेवी विशाल भारत महेश्वरी, राजकुमार महेश्वरी, रामकुमार माहेश्वरी, नरेंद्र बाबू महेश्वरी, अरविंद महेश्वरी, वीरेंद्र महेश्वरी, और सुरेश बाबू वार्ष्णेय मौजूद रहे।
गणतंत्र परेड में विशालकाय हनुमान जी की झांकी दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी। चंडीगढ़ से आए पंजाब पाइप बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड के समापन के बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। प्रबंधक मटरूमल शर्मा ने ध्वज फहराने के बाद गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को बधाई दी।
विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने सभी उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।गणतंत्र परेड के दौरान बिल्सी पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। सिटी इंचार्ज अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल नगरवासियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की अद्भुत झलक देखने को मिली।


























