होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू

बिल्सी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू

बिल्सी (बदायूं)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से यूनिफाइड वेब पोर्टल पर ही किए जा सकेंगे

इन लाभार्थियों को मिलेगा प्राथमिकता

योजना के तहत विधवा, अविवाहित महिलाएं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित लाभार्थियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपना स्वयं का पक्का मकान बना सकें।

कैसे करें आवेदन?

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के इच्छुक पात्र लाभार्थी यूनिफाइड वेब पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके

बिल्सी नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी इस योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इच्छुक आवेदक नगर पालिका कार्यालय से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here