होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया...

बदायूं: श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

बदायूं: पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाया और जोशीले नारे लगाकर देशभक्ति का माहौल बनाया।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। अयन गुप्ता, आराध्या श्रीवास्तव, सुम्बुल फातिमा, परिधि गुप्ता, और लाव्याश साहू ने गणतंत्र दिवस और संविधान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उनकी प्रस्तुतियों ने देशप्रेम की भावना को प्रबल किया।

अतिथियों का संदेश

विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर और प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व और इसके संदेश के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “गणतंत्र दिवस हमें देशभक्ति, एकता, और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।”

विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती वीना कोचर, प्रबंधक एडवोकेट राजेंद्र अनेजा, उपप्रबंधक सरदार रंजीत सिंह, और कोषाध्यक्ष श्री संजय मलिक की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here