होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में “बाबा एंपोरियम” हॉलमार्क आभूषणों का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल....

बिल्सी में “बाबा एंपोरियम” हॉलमार्क आभूषणों का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया उद्घाटन

बिल्सी नगर के बहुप्रतीक्षित हॉलमार्क आभूषणों के शोरूम “बाबा एंपोरियम” का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने फीता काटकर किया। समारोह की शुरुआत आज प्रातः 11:00 बजे हवन-पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस उद्घाटन समारोह में पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, एपीएस ग्रुप उझानी के डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन गोयल, उप जिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर, राजकुमार वार्ष्णेय, बाबा ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय, बाबा इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक अमित महेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, भाजपा नेता संजीव वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, और मेहुल वार्ष्णेय सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोरूम के संचालक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने उपस्थित समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “बाबा ग्रुप ने मानव सेवा के मिशन पर चलते हुए अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता पाई है।” उन्होंने बताया कि बाबा ग्रुप ने सबसे पहले बिल्सी क्षेत्र में शैक्षिक पिछड़ापन दूर करने के लिए बाबा इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की थी। इसके बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बाबा मिशन हॉस्पिटल, नर्सिंग कोर्स, और डी फार्मा जैसे कोर्स संचालित किए गए हैं।

यह शोरूम न केवल बिल्सी बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले हॉलमार्क आभूषणों की खरीदारी का एक प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here