उझानी नगर के प्रमुख किराना व्यापारी नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय की पुत्री दक्षिणा वार्ष्णेय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर वार्ष्णेय समाज और जनपद बदायूं का गौरव बढ़ाया है। दक्षिणा ने 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन के लिए पंजीकरण कराया था।
दक्षिणा का कहना है कि उनकी सफलता में समय प्रबंधन और अनुशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का मार्गदर्शन और प्रेरणा उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई उन्होंने नगर के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल से पूरी की।
स्कूल के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने दक्षिणा की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


























