बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिसौली में एक अधेड़ व्यक्ति का शव जंगल में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, रिसौली गांव के मोहल्ला मोहन पट्टी निवासी 62 वर्षीय रमाकांत पुत्र चेतराम बीती रात से घर से गायब थे। आज सुबह उनका शव गांव की पट्टी रोहन के जंगल में पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश चंद, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर, और चौकी प्रभारी कैलाश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटनास्थल से एक नारियल की रस्सी, टॉर्च, और चप्पल मिली है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


























