बिल्सी। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति (रजि. चंदौसी) की शाखा बिल्सी द्वारा 22 जनवरी 2025 को भू देवी इंटर कॉलेज, बिल्सी में एक निर्धन कन्या के विवाह में सहायता स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय, सचिव तनु वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष स्वेता वार्ष्णेय, संरक्षक गीतांजलि वार्ष्णेय व आशा वार्ष्णेय ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कन्या को धनराशि एवं उपहार प्रदान किए।
कार्यक्रम में समिति की अन्य सदस्य विधि, जागृति, वर्षा सहित कई अन्य सदस्यों ने भी योगदान स्वरूप उपहार भेंट किए। सभी सदस्यों ने मिलकर कन्या के विवाह के लिए सहायता प्रदान करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
समिति की अध्यक्ष प्रियंका वार्ष्णेय ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं और कन्याओं की सहायता करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि समाज की जरूरतमंद कन्याओं की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर समिति की सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी समिति के प्रयासों की सराहना की।