होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्राह्मण धर्मशाला में शोकसभा का आयोजन, ओम चेतन को दी गई श्रद्धांजलि

ब्राह्मण धर्मशाला में शोकसभा का आयोजन, ओम चेतन को दी गई श्रद्धांजलि

बदायूं के भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में आज समिति के अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में लाबेला परिवार के सुरेंद्र उपाध्याय के 45 वर्षीय अनुज ओम चेतन उपाध्याय के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में कौशलानंद उर्फ़ लालन पांडेय, नत्थू लाल पाराशरी, जिलाध्यक्ष अश्विनी भारद्वाज, प्रदेश मंत्री अजय मिश्रा, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, रामबहादुर पांडे, मधुकर मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ उमेश चंद्र गौड़,डॉ. भास्कर शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, अमित पाठक, आयुष भारद्वाज, राजीव शर्मा, विवेक शर्मा, द्विजेन्द्र नाथ उपाध्याय, दिनेश शर्मा, आर.के. उपाध्याय, अमन मयंक शर्मा, गिरीश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here