

बिल्सी के लोहा बाजार के निकट ब्रह्मदेव महाराज स्थान पर आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में खिचड़ी और आलू की चाट का प्रसाद भोग लगाकर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को गुब्बारों से सजाकर उत्सव मनाया।
आज दोपहर 12:00 बजे भगवान राम को प्रसाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण शाम 7:00 बजे तक अनवरत चलता रहा। बालाजी तिराहे से लेकर लोहा बाजार के मुख्य तिराहे तक दुकानदारों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर भव्य सजावट की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नेत्र परीक्षक डॉक्टर सुमित गुप्ता, पंकज वार्ष्णेय, शुभांशु वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, कुकू वार्ष्णेय, गोविंद महेश्वरी, राकेश सर्राफ, राजा वार्ष्णेय, नवल महेश्वरी, संदीप वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, प्रखर महेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी, संजीव महेश्वरी, सौरभ ठाकुर, संजय प्रजापति, धर्मवीर यादव, राजू महेश्वरी, तनुज वार्ष्णेय, नितिन माहेश्वरी, पायस वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, शिखर वार्ष्णेय सहित अनेक दुकानदारों का विशेष सहयोग रहा।


























