होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: सपा सांसद आदित्य यादव ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में लिया...

बिल्सी: सपा सांसद आदित्य यादव ने क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

बिल्सी। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में आयोजित विभिन्न राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

ग्राम रिसौली में हुआ भव्य स्वागत

ग्राम रिसौली में राजीव राणा के नेतृत्व में सपा सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम सतेती में मुकेश सोलंकी, पूर्व प्रधान रामपाल शाक्य, कस्बा बिल्सी में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्ताक हुसैन और युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने सांसद का स्वागत किया।

ग्राम मटकुली में कार्यकर्ताओं से संवाद

ग्राम मटकुली में चरण सिंह यादव ने सांसद आदित्य यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

इन कार्यक्रमों में सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व विधायक हाजी विट्टन खान, उदयवीर शाक्य, सुनील यादव, सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, आदित्य शर्मा, दीप सिंह यादव और कमल किशोर व्यास सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आगामी योजनाओं और जनहित के कार्यों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव जनता के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here