होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: ओम नमः शिवाय डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी इंटर...

बिल्सी: ओम नमः शिवाय डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन

बिल्सी। नगर के ओम नमः शिवाय डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने ध्वजारोहण कर किया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी ने टोलियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं को ईमानदारी और मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्रों के व्यक्तित्व विकास और बौद्धिक स्तर को उच्च बनाने में सहायक है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व और जीवन को सार्थक बनाने का अवसर प्रदान करता है।

प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां

समापन समारोह में छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कविता और भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। निर्णायक मंडल ने विभिन्न टोलियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया, जिसमें:

  • पृथ्वी टोली और ओम नमः शिवाय टोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • सरस्वती टोली और लक्ष्मीबाई टोली ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
  • सीताराम टोली और दुर्गा टोली ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट उपस्थिति

समापन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी, सुनील कुमार सिंह, योगेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, राधा कश्यप, अवधेश कुमार, राजकुमार यादव, नैन्सी चौहान, और पूनम पटेल समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here