बदायूं, 20 दिसंबर।
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, पंजाबी मोहल्ला, बदायूं में हिंदू धर्म के महान रक्षक और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव 3 जनवरी से 6 जनवरी 2025 तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगर कीर्तन और झांकियां
प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 3 जनवरी 2025, शुक्रवार को सुबह 12 बजे एक विशाल नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) का आयोजन किया जाएगा। इसमें आकर्षक झांकियां, विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष कीर्तनी जत्थे शामिल होंगे।
नगर कीर्तन में निम्नलिखित विशेष समूह भाग लेंगे:
- चार साहिबजादे इंटरनेशनल खालसा गतका ग्रुप (आगरा)
- अमन पाइप बैण्ड (संगरूर, पंजाब)
- शेरे पंजाब ढोल (रुद्रपुर)
- धन तेरी सिखी जत्था (बिजनौर)
कार्यक्रम
23 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक़ के कार्यक्रम
- प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकलेगी।
3 जनवरी
- सुबह 7:30 से 9:00 बजे: शब्द कीर्तन और कथा।
- सुबह 10:00 बजे: निशान साहिब को नया चोला पहनाया जाएगा।
- दोपहर 12:00 बजे: नगर कीर्तन (शोभा यात्रा)।
4 जनवरी
- सुबह 7:30 से 9:00 बजे: शब्द कीर्तन और कथा
- श्री अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ
- दोपहर: गुरु का लंगर प्रसाद
- शाम 6:00 बजे: श्री रहिरास साहिब का पाठ
- आरती और शब्द कीर्तन
- रात 7:30 बजे: धार्मिक फिल्म का प्रदर्शन
5 जनवरी
- सुबह 7:30 से 10:00 बजे: शब्द कीर्तन और कथा
- शाम 5:30 से 8:30 बजे: श्री रहिरास साहिब का पाठ, वाहेगुरु सिमरन और बच्चियों द्वारा कीर्तन
- रात 8:30 से 11:30 बजे: शब्द कीर्तन और कथा
6 जनवरी
- सुबह 7:30 से 9:00 बजे: कीर्तन और आसा दी वार
- सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे: श्री वैभव लॉन में कीर्तन और कथा
- दोपहर: गुरु का अटूट लंगर
विशेष अतिथि और रागी जत्थे
इस अवसर पर रागी जत्था भाई तवनीत सिंह जी (चंडीगढ़) और कथावाचक भाई केवल सिंह जी (गुरु का ताल, आगरा) विशेष रूप से पधार रहे हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी संगत से निवेदन किया है कि वे कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाएं और गुरु जी के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

























