होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रवीण तोगड़िया के बदायूं दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग,अंतरराष्ट्रीय...

प्रवीण तोगड़िया के बदायूं दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा एसएसपी को सौंपा पत्र।

बदायूं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष शुभम शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बदायूं को एक सूचना पत्र सौंपा है । इसमें 8 और 9 दिसंबर 2024 को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष और संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के बदायूं प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है,

तोगड़िया के प्रवास का कार्यक्रम

सूचना पत्र में डॉ. तोगड़िया के कार्यक्रम का विस्तृत विवरण दिया गया है:

08 दिसंबर 2024 (रविवार)

  1. सायं 5:30 बजे – कासगंज से कछला आगमन
  2. सायं 5:30 बजे – कछला से बिल्सी प्रस्थान
  3. सायं 6:00 बजे – आचार्य गोपाल स्वामी आश्रम, बिल्सी में जलपान
  4. सायं 6:30 बजे – बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी स्वागत समारोह,
  5. सायं 6:45 बजे – बिल्सी से उझानी प्रस्थान, बिल्सी पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय के आवास पर रात्रि विश्राम,

09 दिसंबर 2024 सोमवार को बदायूं शहर के कार्यक्रम

  1. प्रातः 9:15 बजे – स्वागत समारोह, भामाशाह चौक, बदायूं
  2. प्रातः 9:45 बजे – स्वागत, म्याऊं (उसैहत मोड़ तिरंगा चौक)
  3. प्रातः 10:20 बजे – स्वागत, उसावां (नगर पंचायत गेट, मेन चौराहा)
  4. प्रातः 10:30 बजे – उसावां से कलान प्रस्थान

सुरक्षा के लिए निवेदन पत्र में अनुरोध किया गया है कि डॉ. तोगड़िया के दौरे के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया के बदायूं प्रवास को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल और हिंदू परिषद ने प्रशासन से सहयोग की अपील की है। सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here