होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 113 जोड़ों ने लिए सात फेरे

बिल्सी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 113 जोड़ों ने लिए सात फेरे

बिल्सी। ब्लॉक मुख्यालय अंबियापुर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 113 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में बिल्सी, सहसवान, इस्लामनगर, उझानी विकासखंड और संबंधित नगर पंचायतों के जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में 112 हिंदू जोड़ों के विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ और एक अल्पसंख्यक जोड़े का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों और वर-वधू के परिजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई शोभा

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, पूर्व विधान परिषद सदस्य जितेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख उझानी, अंबियापुर, इस्लामनगर और सहसवान के शाहिद एवं समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

खंड विकास अधिकारी ने किया धन्यवाद

खंड विकास अधिकारी अंबियापुर सतीश कुमार सैनी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त उपस्थित समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही है।

विवाह वैदिक परंपरा से हुआ संपन्न

सभी हिंदू जोड़ों का विवाह वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े का विवाह उनके धर्म के अनुसार संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बना। उपस्थित लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here