होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में बाईपास न होने से बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, जाम...

बिल्सी में बाईपास न होने से बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, जाम की स्थिति हुई गंभीर

बदायूं-कछला शाहबाद राजमार्ग संख्या 109 पर रारहेट चौराहे के पास सोत नदी का पुल पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाने के कारण बिल्सी नगर में बड़े वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। इस कारण नगर में जाम की स्थिति दिनों दिन गंभीर हो रही है। चंदौसी से कछला और कासगंज जाने वाले चारपहिया वाहन अब नगर के अंदर से गुजर रहे हैं, जबकि भारी वाहन ओरछी चौराहा होते हुए इस्लामनगर और बिल्सी से होकर निकल रहे हैं।

बाईपास की कमी से बढ़ी समस्या

बिल्सी नगर में इस्लामनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईपास का अभाव होने के कारण भारी वाहनों को शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है। सीताराम तिराहे से लेकर थाना मोड़, सम्राट अशोक चौक और अंबियापुर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग भारी ट्रैफिक होने के कारण जाम से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।

अंबियापुर चौराहे पर बढ़ा दबाव

बिसौली की ओर से वजीरगंज होकर आने वाले भारी वाहन भी अंबियापुर चौराहे से होकर गुजर रहे हैं, जिससे यहां भी बभारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को जाम की समस्या के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाईपास निर्माण की मांग जोर पकड़ रही

हाल ही में बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन के शिलान्यास समारोह के दौरान नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने परिवहन राज्य मंत्री दया शंकर सिंह के समक्ष बाईपास निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने नगर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और जाम के निराकरण के लिए बाईपास को जरूरी बताया।

स्थानीय प्रशासन से उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर में बदायूं बिजनौर राजमार्ग 51 जो बिल्सी शहर के अंदर से होकर गुजरता है अगर इसके लिए जल्द बाईपास का निर्माण नहीं हुआ, तो नगर मे ट्रैफिक समस्या और विकराल हो सकती है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here