


बदायूँ। विकास क्षेत्र जगत की न्याय पंचायत जखेली के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक विद्यालय उनौला के क्रीडांगण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान भगवान दास और एसएमसी अध्यक्ष किशनपाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद ग्राम प्रधान भगवान दास, वासुदेव, और पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र ने लाल फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एआरपी हिंदी जगदीश चंद्र सागर और एआरपी विज्ञान राजीव कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्राथमिक विद्यालय नैथू ने जीता, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेली ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
बालिका वर्ग (उच्च प्राथमिक स्तर) के विजेता:
- 100 मीटर दौड़: क्रांति (उनौला)
- 200 मीटर दौड़: पिंकी (जखेली)
- 400 मीटर और 600 मीटर दौड़: क्रमशः अंजलि और सुमन (बीबीपुर)
- लंबी कूद: सुमन (बीबीपुर)
- गोला फेंक और चक्का फेंक: गुड्डी (बीबीपुर)
- खो-खो और कबड्डी: बीबीपुर की वंशिका एंड पार्टी, और स्वीटी एंड पार्टी विजेता रहीं।
बालक वर्ग (उच्च प्राथमिक स्तर) के विजेता:
- 100 मीटर दौड़: अनुज (बीबीपुर)
- 400 मीटर दौड़: लव कुमार (उनौला)
- 200 और 600 मीटर दौड़: प्रिंस शाक्य (जखेली)
- लंबी कूद: लवप्रीत (जखेली)
- गोला फेंक: प्रिंस (जखेली)
- चक्का फेंक: राघव (बीबीपुर)
- कबड्डी: लवप्रीत एंड पार्टी (जखेली)
- कुश्ती: अनूप (बीबीपुर)
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान भगवान दास और प्रधानाध्यापिका रिचा वर्मा द्वारा प्रतीक चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उनकी मेहनत की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में नोडल शिक्षक संकुल संदीप कुमार, राम बहादुर, राम रक्षपाल, जयराम, युधिष्ठिर, किसान सक्सेना, विशाल कुमार, राजकुमारी, प्रीति, प्रीति वर्मा, गुंजन, रचना मिश्रा, संज्ञा सिंह, खेल शिक्षक सत्यवीर यादव और राम अवतार शाक्य का विशेष योगदान रहा।

























