होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: अमित वार्ष्णेय सर्राफ की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग की...

बिल्सी: अमित वार्ष्णेय सर्राफ की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग की पुष्टि, नगर में शोक की लहर

बिल्सी के मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला नंबर 6 के निवासी अमित वार्ष्णेय सर्राफ (42) की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। आज सुबह गोदाम में उनका शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला था, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

दोपहर बाद शव को उनके आवास पर लाया गया और देर शाम कछला गंगा घाट पर उनकी अंत्येष्टि संपन्न की गई। उनकी असामयिक मौत पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, ओम प्रकाश सागर, दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, कविंद्र सक्सेना, रंजीत वार्ष्णेय ‘सिक्की’ समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here