बिल्सी। दीपावली त्यौहार की श्रृंखला के आखिरी दिन भाई दूज का पर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मिठाइयों, किराना, ड्राई फ्रूट्स, और फलों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई , जहां बहनों ने भाइयों के लिए गोला, मिठाइयाँ, फल फ्रूट्स की खरीददारी की । बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना कर उन्हें मिठाई खिलाई।

आज भाई दूज के चलते बस अड्डों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली, बसों मे भीड़ के चलते डग्गामार वाहनों ने भी खूब लाभ उठाया। बसों और डग्गमार वाहनों में बैठने के लिए जगह न मिलने से कई सवारियां इधर-उधर भटकती नजर आईं। नगर के प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति भी बनी रही, जिससे आवागमन में कठिनाई हुई।
भाई दूज के साथ ही दीपावली की पांच दिनों की पर्व श्रृंखला का समापन हो गया, लेकिन इस उत्सवी माहौल ने नगर में उल्लास और रौनक को बनाए रखा।

























