होम राज्य उत्तर प्रदेश शोक समाचार :बदायूं भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी का ह्रदय गति रुकने...

शोक समाचार :बदायूं भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी का ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन, अंतिम संस्कार आज कछला घाट पर,

बदायूं भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष , समाजसेवी राजीव रस्तोगी जी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है ,वो भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष थे , उनकी पहचान राजनीती के साथ साथ समाजसेवी के रूप मे भी थी, कल दोपहर राजीव रस्तोगी जी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है।उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास आर्य समाज चौक से 10:00 बजे भागीरथी कछला घाट के लिए निकलेगी।
राजीव रस्तोगी जिला पंचायत बरेली से रिटायर्ड थे, जिसके बाद से वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप मे कार्य कर रहे थे, राम मंदिर मूर्ती स्थापना का निमंत्रण कार्यक्रम हो या भाजपा का सदस्य्ता अभियान सभी मे अपनी कर्मठ सक्रियता से जुटे रहने की शैली से भाजपा के सभी बरिष्ठ नेता उनको पसंद करते थे,
यूँ तो उनके राजनितिक जीवन की शुरुआत बदायूं के पूर्व मंत्री कृष्ण स्वरूप वैश्य के समय से हो गई थी वो उनके सबसे विश्वासपात्र कार्यकर्ताओं की लिस्ट मे गिने जाते थे,
पार्टी मे अपनी कार्यशैली के चलते उनकी पहचान जिले सभी बरिष्ठ नेताओं से रही, भाजपा के पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक हों या वर्तमान विधायक महेश गुप्ता हों, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता हों या अशोक भारतीय, या नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष दीपमाला गोयल हों सभी से उनके पारवरिक रिश्ते रहे, उन्हीं के प्रयासों से सभी राष्ट्रीय पर्व पर आर्यसमाज पर तिरंगा फहराने की परम्परा की शुरुआत हुई जो वदस्तूर जारी है, उन्होंने इसके लिए आर्य समाज के आसपास रहने वाले लोगों से सहयोग लेकर यहाँ पर पोल की स्थापना कराई जो उनकी यादगार निशानी के रूप मे सदा मौजूद रहेगी,
वह अपने पीछे अपने पिता व पत्नी को छोड़ गए है बेटा पीयूष रस्तोगी (लिटिल) व बेटी नेहा रस्तोगी, दोनों की शादी हो गई है,
कल दोपहर अचानक दोपहर मे सीने मे दर्द की शिकायत पर उनको बदायूं के चिकित्सक को दिखाया था जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उनको बरेली ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते मे ही उनका निधन हो गया,
उनका बेटा और बेटी दोनों ही नोयडा मे जॉब करते हैं सूचना मिलते ही रात मे बदायूं पहुंच गए घर मे सभी का रो रो कर बुरा हाल है,
उनके निधन पर डॉ उमेश चंद्र गौर, प्रदीप रस्तोगी, कमलकांत शर्मा, सुनीलकांत शर्मा, पीयूष शर्मा,प्रदीप शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, अंश गुप्ता,यश रस्तोगी, अभिनव पाराशरी, आदि ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here