होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: निजी अस्पताल के बाहर खड़ी लग्जरी कार में लगी आग, कार...

बिल्सी: निजी अस्पताल के बाहर खड़ी लग्जरी कार में लगी आग, कार जलकर हुई राख

बिल्सी के रायपुर बुजुर्ग स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी लग्जरी कार में अचानक आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 8:00 बजे फतेहगंज पश्चिमी, बरेली के रणवीर सिंह (पुत्र धर्मेंद्र सिंह) अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बिल्सी के इस अस्पताल में आए थे। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के बाहर खड़ी की थी और अंदर चले गए। थोड़ी देर बाद, किसी व्यक्ति ने उन्हें कार से धुआं निकलने की सूचना दी। बाहर आकर देखा तो उनकी कार धू-धू कर जल रही थी। सूचना पाकर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here