बिल्सी के पास कछला-शाहाबाद हाईवे पर दिधौनी पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात वाहन और टाटा मैजिक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टाटा मैजिक के चालक बबलू निवासी परौली समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे हुई जब परौली से बिल्सी सवारी लेकर आ रही टाटा मैजिक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
घटना के बाद राहगीरों ने खिड़की तोड़कर बमुश्किल घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस फोर्स भी पहुंचा और घटना की जांच शुरू कर दी।

























